Home / Odisha / फूलबाणी में नाबालिग लड़के और एक लड़की के शव बरामद

फूलबाणी में नाबालिग लड़के और एक लड़की के शव बरामद

फूलबाणी. कंधमाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुटुडी चौक के पास शनिवार को एक नाबालिग लड़के और एक लड़की के शव को सड़क किनारे से बरामद किया गया है. दोनों की पहचान दुतीपाड़ा निवासी आशीष दिगल और पुंडुली निवासी दीपा कन्हार के रूप में बतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, दोनों बीती रात कहीं बाइक से जा रहे थे. इसी बीच आज सुबह उनके शव सड़क किनारे मिले. इनके पास में क्षतिग्रस्त हालत में बाइक भी मिली है.

उनके शवों की पहचान उनके परिजनों ने आज की, जिसके बाद सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना का मामला लग रहा है, लेकिन सच्चाई का पता नहीं चल पाया है. विस्तृत जांच के बाद ही कुछ पता चल पायेगा.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …