Home / Odisha /  ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8084 हुई
covid-19

 ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8084 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8084 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल, कटक, जगतसिंहपुर, केन्द्रापड़ा, मयूरभंज, पुरी जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में एक 58 साल के पुरुष, कटक जिले में एक 60 साल के पुरुष तथा जगतसिंहपुर जिले में एक 70 साल के पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है.

इसी तरह केन्द्रापड़ा जिले में एक 75 साल के पुरुष, मयूरभंज जिले में एक 92 साल के पुरुष तथा पुरी जिले में एक 59 साल के पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 24 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 791 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल  29,85,150 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …