Home / Odisha / जमीन धोखाधड़ी में अतिरिक्त तहसीलदार समेत 10 हिरासत में

जमीन धोखाधड़ी में अतिरिक्त तहसीलदार समेत 10 हिरासत में

ढेंकानाल. यहां टाउन पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में एक अतिरिक्त तहसीलदार समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है. स्थानीय तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पूर्ववर्ती, उपरोक्त अतिरिक्त तहसीलदार ने एक भूमि मालिक और अन्य लोगों की मिलीभगत से एक जल निकाय को अवैध रूप से बेच दिया था.

एसडीपीओ बीके बेउरिया ने बताया कि जब बाजी चौक और भगवानपुर क्षेत्र में यह सौदा किया गया, तो अतिरिक्त तहसीलदार प्रभारी थे. बेउरिया ने कहा कि इस सिलसिले में भूमि मालिक, अधिकारी, कुछ कर्मचारियों और अन्य सहित कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ढेंकानाल कलेक्टर सरोज कुमार सेठी ने कहा कि मैंने हाल ही में ज्वाइन किया है. हमें अवैध रूप से बेचने से पहले जमीन के ‘किसम’ को बदलने के घोटाले के बारे में पता चला है. कानून अपना काम करेगा और दोषियों को दंडित किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …