Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा में गूंजा खदान घोटाले का मुद्दा, कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार न होने पर हंगामा

ओडिशा विधानसभा में गूंजा खदान घोटाले का मुद्दा, कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार न होने पर हंगामा

  • विधानसभा बार-बार स्थगित, विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर का विपक्ष ने किया घेराव

भुवनेश्वर. विपक्ष द्वारा खदान घोटाले के संबंध में लाये गये कार्यस्थगन प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार न किये जाने के कारण विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया. इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सदन को 11.30 तक और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष ने सदन को शाम को चार बजे तक स्थगित कर दिया. उधर विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र के चेंबर का घेराव किया.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल का कार्यक्रम शुरु करने के लिए मंत्री को बुलाया. लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार न किये जाने को लेकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायक सदन के बीच में आकर नारेबाजी की. इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 11.30 बजे तक स्थगित कर दिया. 11.30 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने सदन को 4 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की.

इसके बाद विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर का भी घेराव किया. विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब तक इस मुद्दे को स्वीकार नहीं किया जाता तब तक हम घेराव करेंगे.

 

खनिज घोटाले पर चर्चा से डर रही है सरकार – सालुजा

कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सालुजा ने कहा कि राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये का खनिज घोटाला हुआ है. यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है. इस पर चर्चा करेने के लिए कांग्रेस द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. स्वाभविक है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करने से डर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …