Home / Odisha / गंजाम में बेटे और पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

गंजाम में बेटे और पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

एक व्यक्ति ने आज सुबह अपनी पत्नी और 10 महीने के बेटे की हत्या कर आत्महत्या कर ली. घटना गंजाम जिले के चामाखंडी थाना क्षेत्र के कोटाबगड़ा गांव की है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जो मौके पर पहुंची और घर से शवों को बरामद किया. मृतक की पहचान सुजान प्रधान, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, उसने खुदकुशी करने से पहले नाबालिग का गला घोंट दिया और महिला का गला रेत दिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …