Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और सात संक्रमितों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और सात संक्रमितों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और सात संक्रमितों की मौत होने की पुष्टि की गयी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में दो, भुवनेश्वर में एक, खुर्दा में एक, कटक में दो तथा पुरी में एक संक्रमित की मौत हुई है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है.
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में एक 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है. उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. इसी तरह एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है.
राजधानी भुवनेश्वर में एक 64 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो बुक्कल म्यूकोसा में कार्सिनोमा और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 85 वर्षीय महिला तथा एक 47 वर्षीय महिला, जो डायबिटीज मेलिटस से भी पीड़ित थी, की मौत हुई है. खुर्दा जिले में एक 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. पुरी जिले में एक 47 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप और क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …