Home / Odisha / जयदेव विहार में डिलीवरी बॉय मृत मिला

जयदेव विहार में डिलीवरी बॉय मृत मिला

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर स्थित जयदेव विहार इलाके में एक युवक का शव सड़क किनारे पाया गया है. बताया जाता है कि वह ऑनलाइन डिलीवरी कार्य से जुड़ा था. जानकारी के अनुसार, आज सुबह बीजू पटनायक कॉलेज के पास इस युवक को सड़क किनारे मृत पाया गया. उसकी पहचान एक ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है, जबकि उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इसी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …