Home / Odisha / विधानसभा में हंगामें की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल

विधानसभा में हंगामें की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल

भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल का कार्यक्रम नहीं चल पाया. प्रश्नकाल विपक्षी कांग्रेस के हंगामे की भेंट चढ़ गया.

शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने प्रश्नकाल का कार्यक्रम शुरू करने के लिए कहा. विधायक भूपिंदर सिंह के एक सवाल का उत्तर देने के लिए उन्होंने राज्य के कृषि मंत्री अरुण साहू को कहा. इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र व पार्टी के अन्य विधायक अपनी-अपनी सीट पर खडे होकर राज्य में सूखे की स्थिति के कारण प्रश्नकाल का कार्यक्रम को स्थगित कर इस पर चर्चा कराने की मांग की.

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है. उसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है. अतः प्रश्नकाल का कार्यक्रम जारी रखा जाए तथा कांग्रेस के विधायक उसमें सहयोग करें, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उनके अनुरोध को अस्वीकार करते हुए सदन के बीच में आकर हंगामा करने लगे. कुछ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम पर चढ़ने का प्रयास किया. इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 55 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …