Home / Odisha / चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

कोरापुट. कोरापुट-जयपुर घाट सड़क पर आज एक कार में अचानक आग लगने से चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार,, जयपुर से कोरापुट की ओर जा रही एक कार में आज अचानक आग लग गई. हालात को देखते हुए चालक कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. इसके कुछ ही देर में कार आग की लपटों में पूरी तरह घिर गयी. इस घटना के पीछे कार के इंजन में शार्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …