Home / Odisha / गंजाम में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

गंजाम में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले में एक ब्रह्मपुर के हल्दियापदर समपार के पास रविवार देर रात चलती ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी,, जबकि चार अन्य बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े 11 बजे मजदूर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान आ रही विशाखापट्टनम-टाटानगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आज सुबह मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि अन्य मजदूर मौके से चले गए. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …