Home / Odisha / भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन भवन का छत गिरा, एक की मौत, दो घायल

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन भवन का छत गिरा, एक की मौत, दो घायल

भुवनेश्वर- भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर बीती रात एक निर्माणाधीन भवन के छत गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल  हो गये हैं । हवाई अड्डे के टर्मिनल- 1 से टर्मिनल -2 को जोडने के लिए भवन निर्माण किया जा रहा था । भवन गिरने के बाद एक व्यक्ति इसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये । मृतक का नाम अंतर्यामी गुरु । घायलों को अस्पताल में भर्तीकराया  गया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुरु निर्माण के लिए काम में लगे ट्रक का हेलपर था । उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल में उन्होंमे दम तोड दिया ।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब यह हादसा हुआ तब वहां 10 से 12 लोग काम कर रहे थे । तभी अचानक ठत गिर गया । इसके तुरंत बाद एनडीआरएफ व ओड्राफ तथा अग्निशमन विभाग के टीम घटना स्थल पहुंच कर बचाव कार्य शुरु किया ।  अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कटर द्वारा स्टील व कंक्रिट को काट कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया ।  हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । खोर्धा जिले के जिलाधिकारी सीतांशु राउत ने कहा कि बाहर निकाले जाने के बाद तुरंत पीडितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसमें से एक व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है ।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …