Home / Odisha / स्थापना के 60 साल पूर्ति पर गांव स्तर तक इकाई स्थापित करेगी विहिप – धर्म नारायण शर्मा

स्थापना के 60 साल पूर्ति पर गांव स्तर तक इकाई स्थापित करेगी विहिप – धर्म नारायण शर्मा

भुवनेश्वर, 24 जनवरी  । 2024 में  विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना को 60 साल पूरे हो रहे हैं । ऐसे में संगठन के 60 साल पूरे होने तक ओडिशा के प्रत्येक गांव में संगठन की इकाई स्थापित की जाएगी । विहिप के कार्यकर्ता इसी ध्येय के साथ संगठन के कार्य में जुट जाएं । भुवनेश्वर के श्रीहरि कल्याण मंडप में आयोजित विहिप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए  विहिप के केन्द्रीय मंत्री धर्म नारायण शर्मा ने यह बात कही । इस बैठक में पुरी व खोर्धा विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीएए व एनआरसी के बारे में अनेक भ्रांत धारणाएं समाज में फैलायी जा रही हैं । विहिप के कार्यकर्ता इन भ्रांत धारणाओं को लोगों के मन से दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलायें ।इस बैठक में विहिप के  क्षेत्रीय संगठन मंत्री सपन मुखार्जी, प्रांत संगठन मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय,  सत्य नारायण दास प्रांत सह मंत्री. उमाशंकर आचार्य प्रांत अर्चक- पुरोहित व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।
Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …