Home / Odisha / ओडिशा में शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों व कर्मचारियों मिलेगा कोरोना टीका

ओडिशा में शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों व कर्मचारियों मिलेगा कोरोना टीका

भुवनेश्वर. राज्य के परिवार कल्याण निदेशक विजय पाणिग्राही ने गुरुवार को कहा कि आगाामी पांच सितंबर तक समस्त शिक्षकों व स्कूल के कर्मचारियों को कोराना टीका प्रदान किया जाएगा. केन्द्र सरकार से इस संबंधी पत्र प्राप्त होने के बाद इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि टीका लेने और नहीं लेने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए जिला व प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.
उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा साफ्टवेर के माध्यम से दोनों विभागों के साथ समन्वय रख कर टीकाकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त 11 लाख टीका आने के बाद 27 अगस्त से यह प्रक्रिया शुरु होगी. इसमें से 9 लाख 82 हजार 380 कोविशिल्ड तथा 1 लाख 24 हजार कोवैक्सिन टीका रहेगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …