Home / Odisha / कोरापुट में सात सौ किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

कोरापुट में सात सौ किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

कोरापुट. कोरापुट जिले में सोमवार को हरे नारियल से लदे ट्रक से पुलिस ने करीब 70 लाख मूल्य का 700 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर नंदपुर एसडीपीओ संजय महापात्र की देखरेख में माचकुंड थाने के इंस्पेक्टर प्रफुल्ल लकड़ा, एसआई दिलीप प्रधान और एसआई डी बत्रिया ने आज कंचना चौक पर एक तेज रफ्तार आ रहे ट्रक को रोका. इस दौरान पुलिस ने ट्रक से 701 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान योगेंद्र तिवारी (60) और शिवशंकर चौधरी (50) के रूप में हुई है. ये दोनों बिहार के निवासी बताये गये हैं. पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन, कुछ दस्तावेज और नकदी भी बरामद की है. बताया गया है कि कोरापुट के लमतापुट के रास्ते बिहार में गांजा ले जाने की योजना थी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …