Home / Odisha / ओडिशा में अगले पांच दिनों बारिश की संभावनाएं
मौसम

ओडिशा में अगले पांच दिनों बारिश की संभावनाएं

भुवनेश्वर. मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले पांच दिनों तक ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दी. जानकारी के अनुसार,, पिछले 24 घंटों में, देवगढ़, झारसुगुड़ा, अनुगूल, बरगड़, रायगड़ा, सुंदरगढ़, बौध, नवरंगपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, पुरी, सोनपुर, नुआपड़ा और संबलपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावनाएं हैं. कटक में अधिकतम अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और ओडिशा के मैदानी इलाकों के फूलबनी में न्यूनतम तापमान 19.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इधर, कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन के कारण राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …