Home / Odisha / कोरापुट में गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

कोरापुट में गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

कोरापुट. गांजे की तस्करी के मामले में स्थानीय पुलिस ने आज राजस्थान मूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 108 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित गांजा, एक एसयूवी कार, चार मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अजरुद्दीन, जितेंद्र सिंह और बंतेश कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें टिकापुट चौक पर एक कार में लोड किए गए गांजा के साथ पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि जब्त गांजा को जलापुट इलाके से राजस्थान ले जाया जा रहा था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …