Home / Odisha / दो करोड़ से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त, तीन गिरफ्तार

दो करोड़ से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त, तीन गिरफ्तार

बालेश्वर. जिले के जलेश्वर बाजार में डील करते समय छापा मारकर ब्राउन शुगर सहित इस गैरकानूनी व्यापार में लिप्त तीन व्यापारियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इस छापेमारी के दौरान 2 किलो 402 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त‌ कि गई है. जब्त ब्राउन शुगर का बाजार भाव करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपया बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलेश्वरपुर के मुमताज खान, जगतसिंहपुर के उदयनाथ रथ एवं कटक के प्रदीप कुमार दास के रूप में हुई है. मालूम हो कि लगातार एसटीएफ की टीम बालेश्वर में छापेमारी कर ब्राउन शुगर एवं गैरकानूनी विदेशी शराब आदि जब्त कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …