Home / Odisha / ओडिशा सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयार – डीएमईटी

ओडिशा सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयार – डीएमईटी

भुवनेश्वर. कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट होने के बावजूद राज्य सरकार महामारी की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार है. यह जानकारी मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशक (डीएमईटी) डॉ सीबीके मोहंती ने दी. उन्होंने बताया कि मृत्यु ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ओडिशा में मौत के सटीक आंकड़ों की पुष्टि की जा सकती है. इसकी पुष्टि के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मृत्यु संख्या ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदान की जाती है. इस दौरान सिर्फ उन्हीं मृतकों के आंकड़े जारी किये जा रहे हैं, जिनकी मृत्यु के कारण की पहचान कोविद-19 के रूप में की जाती है.

इधर, राज्य में लंबे समय के बाद कोरोना संक्रमण की संख्या एक हजार के आस-पास दर्ज हो रही है. मृतकों की संख्या 60 से ऊपर दर्ज की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …