Home / Odisha / बलांगीर में पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत, एक अन्य जख्मी

बलांगीर में पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत, एक अन्य जख्मी

बलांगीर. बलांगीर कस्बे के दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयी. कथित तौर पर ब्राह्मणपड़ा की प्रमिला महापात्र और कोशल किशोरी सिंह सुबह की सैर पर थीं. इसी दौरान बरगड़ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोशल को गंभीर हालत में भीम भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. वाहन और उसके चालक को टाउन पुलिस स्टेशन की पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस घटना से इलाके में गुस्सा व्याप्त है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …