Home / Odisha / केंदुझर जिले में अंतर्जातीय विवाह करने पर परिवार का बहिष्कार

केंदुझर जिले में अंतर्जातीय विवाह करने पर परिवार का बहिष्कार

  •  25 लाख का मुआवजा लगाया, 60 हजार जुर्माना ठोंका

केंदुझर. केंदुझर जिले में अंतर्जातीय विवाह करने के मामले एक परिवार को बहिष्कृत करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, जिले के आनंदपुर अनुमंडल के खलियामेंटा की स्थानीय ग्राम पंचायत ने एक अंतर्जातीय विवाह के चलते एक परिवार को बहिष्कृत करने का फैसला सुनायी है.

जानकारी के मुताबिक, नियालिझराना गांव निवासी महेश्वर बस्के के परिवार को दूसरी जाति की लड़की से शादी करने के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे के अलावा 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. महेश्वर की मां फूलमणि ने मीडिया से कहा कि जब महेश्वर और उनकी पत्नी बाहर रह रहे थे तो कोई समस्या नहीं थी. जब से यह जोड़ा गांव में आया है, हमारा परिवार पूरी तरह से बहिष्कृत हो गया है. पंचायत के फैसले के कारण यह परिवार अब दूसरे गांव में रिश्तेदार के यहां रह रहा है और विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …