Home / Odisha / पैंगोलिन की खाल की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़

पैंगोलिन की खाल की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़

सुधाकर कुमार शाही, भुवनेश्वर

क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बालेश्वर जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पैंगोलिन के बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान मणिभद्र सामल, यदुनाथ सामल और चौधरी सिंह के रूप में हुई है. तीनों बालेश्वर के बेरहमपुर इलाके के रहने वाले हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल पैंगोलिन की खाल तीन किलोग्राम जब्त की गयी.

यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. बताया गया है कि बालेश्वर वन विभाग की मदद से एसटीएफ ने बेरहमपुर के नाटापड़ा गांव के पास छापेमारी की थी. इस दौरान आरोपी व्यक्ति पैंगोलिन की खाल रखने के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर सके. इस कारण आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लेकर वन अधिकारियों को सौंप दिया. जांच जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …