Home / Odisha / हेपेटाइटिस से खुद को सुरक्षित रखने का आह्वान

हेपेटाइटिस से खुद को सुरक्षित रखने का आह्वान

  • हेपेटाइटिस दिवस पर मानस साहू ने बनायी बालुका

पुरी. विश्व विख्यात बालुका कलाकार मानस कुमार साहू ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम ‘हेपेटाइटिस इंतजार नहीं कर सकता’ पर आधारित एक बालुका कलाकृति बनाई है. उन्होंने यह बालुका पुरी में समुद्र तट पर बनायी है. इसमें साहू ने धरती को तराशते हुए कहा है कि हमारे जिगर और हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारे ही हाथों में है. अगर हम सभी नियमों का ठीक से पालन करें तो हेपेटाइटिस से बचा जा सकता है. विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सैंड आर्ट में साहू ने हेपेटाइटिस से खुद को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है. साहू ने कल इस बालुका को बनाने में लगभग 7 घंटे का समय लिया, जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ मनोज कुमार साहू ने किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …