Home / Odisha / ओडिशा में खुले विद्यालय, शुरू हुई सिर्फ कक्षा 10वीं व 12वीं की पढ़ाई

ओडिशा में खुले विद्यालय, शुरू हुई सिर्फ कक्षा 10वीं व 12वीं की पढ़ाई

भुवनेश्वर. कोविद गाइडलाइन के अनुसार आज प्रदेश के स्कूल खुल गये. राज्य के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में 10वीं व 12वीं की कक्षाएं आज से शुरु हुईं. सुबह 10 बजे से शुरु होकर बिना भोजनावकाश के  1.30 बजे तक कक्षाएं चलीं.

हालांकि विद्यालय व जनशिक्षा विभाग द्वारा यह कहा गया था कि कक्षा में पढ़ाई करने या न करने का निर्णय स्वेच्छिक रहेगा. यदि अभिभावक बच्चों को स्कूल में भेजना चाहें, तो ही भेजें. अन्यथा आनलाइन क्लासें जारी रहेंगी.

स्कूल खुलने से पहले स्कूलों का सेनिटाइजेशन किया गया था. निजी संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्कूल भी खुल गए हैं. इसी तरह विद्यालय व जनशिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास भी खुल गये हैं. स्कूल खोलने के बाद सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन किया जा रहा है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …