Home / Odisha / कोरापुट में सड़क हादसे में युवक की मौत

कोरापुट में सड़क हादसे में युवक की मौत

कोरापुट. जिले के बोरीगुमा प्रखंड के सासहांडी के पास एनएच 63 पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवरंगपुर जिले के जुमाझारी गांव के कमल लोचन के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटपाड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसको टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही कमल की मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …