Home / Odisha / जाजपुर में दंपति के शव बरामद

जाजपुर में दंपति के शव बरामद

जाजपुर. जिले के कोरेई थाना क्षेत्र के जुगल गांव में शनिवार को एक विवाहित जोड़े के शव लटके मिले. मृतकों की पहचान शांतनु जेना और उनकी पत्नी सबिता जेना के रूप में हुई है. सबिता जहां घर के अंदर लटकी मिली, वहीं शांतनु घर के बाहर एक पेड़ से लटके मिले. शांतनु के परिवार वालों ने बताया कि कल रात खाना खाने के बाद दंपति में कहासुनी हो गई थी. इसके बाद वे सो गए, लेकिन आज सुबह फांसी पर लटके पाए गए. इस बीच सबिता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है, क्योंकि शादी के पांच साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …