Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 68 रोगियों की मौत, खुर्दा में 30 की मृत्यु

ओडिशा में कोरोना से और 68 रोगियों की मौत, खुर्दा में 30 की मृत्यु

भुवनेश्वर. ओडिशा में और 68 कोरोना पाजिटिव रोगियों की मौत हो गयी है. खुर्दा जिला में सर्वाधिक 30 रोगियों की मौत पुष्टि हुई है. यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने दी. इन मामलों में गंजाम, जगतसिंहपुर, कंधमाल, मालकानगिरि, नुआपड़ा और सुंदरगढ़ जिलों में एक-एक की मौत हुई है. केंदुझर में छह, मयूरभंज में सात, अनुगूल में आठ, पुरी में 11 की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …