Home / Odisha / केंदुझर में दो हाथी मृत मिले, जांच के आदेश

केंदुझर में दो हाथी मृत मिले, जांच के आदेश

केंदुझर. जिले के भुइयां जुआंग पिरह वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुशाकला पंचायत के रबा गांव में आज सुबह दो हाथियों के शव पाये गये.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात हाथियों का झुंड गांव में भोजन की तलाश में आया था. आज तड़के स्थानीय लोगों ने देखा कि उनमें से दो मृत पड़े हैं.

इसकी सूचना पाते ही की वन विभाग के कर्मी डीएफओ स्वयं मलिक के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. हाथियों की मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें एक शिशु है, जबकि दूसरी मादा हाथी है. वन कर्मियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत के कारणों का पता चलेगा.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …