Home / Odisha / नयागढ़ में मां-बेटे के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नयागढ़ में मां-बेटे के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नयागढ़. जिले के इटामती थाना क्षेत्र के संखेई गांव में आज सुबह एक महिला और उसके तीन साल के बेटे का शव उसके कमरे में मिला.

मृतकों की पहचान मिलिमनी साहू और उनके बेटे आयुष्मान के रूप में हुई है. मिलिमनी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना इस घटना का कारण है.

स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक पुलिसकर्मी ने कहा कि जां जारी है और हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मौत आत्महत्या थी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …