Home / Sports / टोक्यो ओलंपिक : दो और एथलीट निकले कोरोना संक्रमित, खेल गांव में अब तक सामने आए तीन मामले

टोक्यो ओलंपिक : दो और एथलीट निकले कोरोना संक्रमित, खेल गांव में अब तक सामने आए तीन मामले

टोक्यो,  टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब केवल पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इसके पहले ओलंपिक खेल गांव में लगातार निकल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने आयोजन समिति की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को एथलीटों के बीच खेल गांव में कोरोना संक्रमण के दो और मामले निकले हैं। अब तक खेल गांव में अब तक कोरोना के कुल तीन मामले निकल चुके हैं। क्योडो न्यूज के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने कहा कि दो एथलीट जो खेल गांव में रह रहे हैं और एक अन्य प्रतिभागी जो गांव से बाहर है, कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।”

इससे पहले भी शनिवार को इस आयोजन में भाग लेने आया एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। बता दें कि ओलंपिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ी अब तक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिए नामित होटल में ठहरा हुआ है। आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि दोनों संक्रमित खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या उन्हें किसी अन्य स्थान पर पृथकवास पर भेजा गया है। गौरतलब है कि शनिवार को खेल गांव में कोविड-19 के पहला मामला सामने आया था। टोक्यो 2020 में शामिल होने आए एक विदेशी व्यक्ति की कोरोना संक्रमित इस व्यक्ति को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया है।

साभार – हिस

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …