Home / Odisha / पारिवारिक विवाद में दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूदी

पारिवारिक विवाद में दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूदी

  • बच्चों की मौत, मां की हालत स्थित

फूलबाणी. कंधमाल जिले के रायकिया में बीती रात एक पारिवारिक झगड़े के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया.

महिला का नाम भाग्यलक्ष्मी पात्र के रूप में बताया गया है. जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पति राजेश पात्र के साथ नियमित रूप से झगड़ा हुआ करता था. कल दोपहर एक बार फिर झगड़े के बाद वह अपने नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी को लेकर घर से निकल गई.

बाद में उसने बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में धकेल दिया और खुद भी कुएं में भी कूद गई. स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से तीनों को निकाला और रायकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया.

भाग्यलक्ष्मी की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने पर रायकिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …