Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद के नये कार्यालय का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद के नये कार्यालय का किया शिलान्यास

  • कहा-केवल पार्टी कार्यालय ही नहीं, यह लोगों की सेवा व समर्पण का प्रतीक भी होगा

भुवनेश्वर. पवित्र रथयात्रा के अवसर पर बीजू जनता दल के अध्यक्ष तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी के नये कार्यालय के लिए आधारशीला रखी. इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यह कार्यालय ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए कार्य करेगा. इसमें रक्तदान व अन्य सामाजिक कल्याण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. यह केवल पार्टी का कार्यालय ही नहीं होगा, वरन ओडिशा के लोगों की सेवा व समर्पण का प्रतीक भी होगा. ओडिशा के स्वाभिमान के जागरुक प्रहरी के रुप में यह कार्यालय कार्य करेगा.

उन्होंने कहा कि सभी के अपार समर्थन मिला है. एक करोड़ से अधिक लोग बीजद में शामिल हुए हैं. इसके माध्यम से पार्टी साढ़े चार करोड़ ओडिशा के लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …