Home / Odisha / कोरापुट में हिंसक झड़प में दो मरे, सात घायल, दो गंभीर

कोरापुट में हिंसक झड़प में दो मरे, सात घायल, दो गंभीर

कोरापुट. यहां के दशमंतपुर के डुंबागुड़ा पंचायत के हातिमुंडा गांव में शनिवार की रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये.

मृतकों की पहचान धनपत जानी (35) और सहदेव जानी (45) के रूप में हुई है. अस्पताल में भर्ती सात में से दो की हालत नाजुक है. दोनों को जिला मुख्यालय शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

झड़प के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया था. हालांकि कुछ का दावा है कि यह विवाद भूमि विवाद से शुरू हुआ था. कुछ ने कहा कि टोना-टोटका का संदेह इसका कारण हो सकता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …