Home / Odisha / तेंदुए की तीन और एक बाघ की खाल जब्त, चार गिरफ्तार

तेंदुए की तीन और एक बाघ की खाल जब्त, चार गिरफ्तार

भवानीपाटना. कालाहांडी जिले में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की एक टीम द्वारा की गई छापेमारी में तेंदुए की तीन खाल और एक बाघ की खाल जब्त की गई. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इस टीम ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले और ओडिशा के नुआपड़ा तथा कलाहांडी जिलों के वन अधिकारियों के साथ मिलकर वन्यजीव अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था.

अधिकारियों ने खरीदार के रूप में खुद गये और कलाहांडी (दक्षिण) वन प्रभाग के सगड़ा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया. वन्यजीव अपराधी कथित तौर पर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में सक्रिय हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …