Home / Odisha / 15 जुलाई के बाद शुरू होगा गर्भवती महिलाओं का कोरोना टीकाकरण

15 जुलाई के बाद शुरू होगा गर्भवती महिलाओं का कोरोना टीकाकरण

भुवनेश्वर. राज्य में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण 15 जुलाई के बाद शुरू होगा. यह जानकारी राज्य में नोडल अधिकारी टीकाकरण-सह-राज्य परिवार कल्याण निदेशक डॉ विजय पाणिग्राही ने आज दी.

पाणिग्राही ने कहा कि एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित स्वास्थ्य कर्मियों का जमीनी स्तर पर ओरिएंटेशन प्रशिक्षण 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए पालन की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर एक पत्र जारी किया गया है. इसमें बताया जायेगा कि गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कैसे किया जाए, इसकी रिकॉर्डिंग, रिपोर्टिंग आदि कैसे किया जाये. साथ ही यह भी बताया जायेगा कि किसको टीका लगाया जाना है और किसे टीका लगाया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें डेटा का दस्तावेजीकरण करना होगा और हमें रिपोर्ट करना होगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …