Home / Odisha / केंद्रापड़ा में यज्ञ में योगदान नहीं देने पर चार परिवार बहिष्कृत

केंद्रापड़ा में यज्ञ में योगदान नहीं देने पर चार परिवार बहिष्कृत

केंद्रापड़ा. जिले के महाकालपाड़ा प्रखंड के बिलीपाड़ा गांव में यज्ञ में योगदान नहीं देने वाले चार परिवारों को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है. ग्रामीणों के इस फैसले से प्रभावित परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें बहिष्कृत किया गया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक यज्ञ के लिए उन्होंने योगदान नहीं दिया था.

प्रभावित परिवारों ने कहा कि पिछले चार दिनों से प्रतिबंधित के कारण हम अपने खेतों को जोतने, मंदिर जाने, कुएं से पानी लाने और गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो गये हैं. यहां तक कि हमारे घरों पर भी पथराव किया गया. इधर, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …