पिठापुरम :श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम के पीठाधीपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह ने तनुकू मंडल के पैदीपारु गांव में श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम की एमबीएम मल्टीस्पेशलिटी होमियो क्लिनिक के 8वीं शाखा का उद्घाटन किया।
इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए डॉक्टर उमर अली शाह ने कहा, “तनुकू शहर और आस-पास के इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की इच्छा से, अब पैदीपारु गांव में एमबीएम मल्टीस्पेशलिटी होमियो क्लिनिक शुरू किया गया है। इस क्लिनिक में होम्योपैथ के विशेषज्ञ चिकित्सक सबसे कम खर्च पर होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। सभी को इस सुविधा का फायदा उठाना चाहिए।”
इस मौके पर बोलते हुए, एमबीएम मल्टीस्पेशालिटी होम्योपैथ, चीफ कंसल्टेंट, प्रो. डॉ. पिंगली आनंद कुमार ने कहा कि असाध्याय बीमारियों का इलाज होम्योपैथिक दवा से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर, फर्टिलिटी, ऑटोइम्यून और, ऑटिज्म जैसी बीमारियों का इलाज स्पेशालिटी क्लीनिक के जरिए होम्योपैथिक दवा से किया जाएगा।”
शिशु रोग चिकित्सक डॉ. पुल्ला उमा माहेश्वरी ने कहा, “मैंने ऑटिज्म पर काफी शोध किया है। और उनकी देखरेख में ऑटिज्म, एडीएचडी , बच्चों में बिहेवियरल डिसऑर्डर और बचपन की सभी तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है।”
इस इस कार्यक्रम में एएसआर के डायरेक्टर पॉलीशेट्टी श्रीनिवास, एएसआर बीईडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम बाबू, जनसेना लीडर मारिसेट्टी मुरली, पीठम के सदस्यगण शामिल हुए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
