Home / Odisha / क्लेय लिंगराज ग्रेनाइट को ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड
CLAY LINGRAJ GRANITE

क्लेय लिंगराज ग्रेनाइट को ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड

भुवनेश्वर। इंडो एशियन टाइम्स द्वारा आयोजित “सृजन सम्मान समारोह–02” के अंतर्गत “ओडिशा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” में क्लेय लिंगराज ग्रेनाइट को “ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कंपनी को उच्च गुणवत्ता, व्यवसायिक उत्कृष्टता और उपभोक्ताओं के बीच मजबूत विश्वास कायम करने के लिए प्रदान किया गया। क्लेय लिंगराज ग्रेनाइट ने अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से बाजार में विश्वसनीयता का एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन शर्मा, आईएचएम की प्राचार्य शारदा घोष, इन्फोसिस के साइब सुरक्षा के वरिष्ठ निदेशक मनीष पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति विजय खंडेलवाल, सेक्रटरी जनरल, आल इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स एसोशियन  संजय लाठ, इंस्टीट्यूट ऑफ फीजिक्स के निदेशक प्रो. करुणाकर नंद, एम्स के मेडिकल सुप्रीडेंटेंड प्रो प्रभास रंजन त्रिपाठी और फिओ के ओडिशा प्रभारी कमल कांत सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल संस्थानों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका को भी सशक्त रूप से सामने लाते हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (145)

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र बनेगा रोजगार का बड़ा केंद्र: शारदा घोष

विकसित ओडिशा 2036 में पर्यटन और सेवा क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर आईएचएम की प्राचार्या …