Home / Odisha / एमसीएल को सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026
mcl

एमसीएल को सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026

भुवनेश्वर। इंडो एशियन टाइम्स द्वारा आयोजित “सृजन सम्मान समारोह–02” के अंतर्गत “ओडिशा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को “सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एमसीएल की तरफ से सीएसआर एक्जीक्यूटिव सुश्री भाग्यश्री ने ग्रहण किया।

एमसीएल को यह सम्मान समाज के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उन्नयन और सतत विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कंपनी ने ओडिशा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

mcl csr

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन शर्मा, आईएचएम की प्राचार्य शारदा घोष, इन्फोसिस के साइब सुरक्षा के वरिष्ठ निदेशक मनीष पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति विजय खंडेलवाल, सेक्रटरी जनरल, आल इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स एसोशियन  संजय लाठ, इंस्टीट्यूट ऑफ फीजिक्स के निदेशक प्रो. करुणाकर नंद, एम्स के मेडिकल सुप्रीडेंटेंड प्रो प्रभास रंजन त्रिपाठी और फिओ के ओडिशा प्रभारी कमल कांत जैसे गणमान्य व्यक्तित्व शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि एमसीएल जैसे संस्थान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विकास के नए मानक स्थापित कर रहे हैं और अन्य कॉर्पोरेट संस्थानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (145)

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र बनेगा रोजगार का बड़ा केंद्र: शारदा घोष

विकसित ओडिशा 2036 में पर्यटन और सेवा क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर आईएचएम की प्राचार्या …