Home / Odisha / ऐटिको सिरामिक लिमिटेड को इमर्जिंग ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड
ATTICO

ऐटिको सिरामिक लिमिटेड को इमर्जिंग ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड

भुवनेश्वर। इंडो एशियन टाइम्स द्वारा आयोजित “सृजन सम्मान समारोह–02” के अंतर्गत “ओडिशा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” में उभरते ब्रांड के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऐटिको सिरामिक लिमिटेड को “इमर्जिंग ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” से सम्मानित किया गया।

कंपनी को यह सम्मान तेजी से विकास, गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नवाचार और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया। ऐटिको सिरामिक लिमिटेड ने कम समय में बाजार में अपनी सशक्त पहचान बनाई है और ओडिशा के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन शर्मा, आईएचएम की प्राचार्य शारदा घोष, इन्फोसिस के साइब सुरक्षा के वरिष्ठ निदेशक मनीष पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति विजय खंडेलवाल, सेक्रटरी जनरल, आल इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स एसोशियन  संजय लाठ, इंस्टीट्यूट ऑफ फीजिक्स के निदेशक प्रो. करुणाकर नंद, एम्स के मेडिकल सुप्रीडेंटेंड प्रो प्रभास रंजन त्रिपाठी और फिओ के ओडिशा प्रभारी कमल कांत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि उभरते ब्रांड्स राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देते हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (145)

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र बनेगा रोजगार का बड़ा केंद्र: शारदा घोष

विकसित ओडिशा 2036 में पर्यटन और सेवा क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर आईएचएम की प्राचार्या …