नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के गुरुवार के बयान के मुताबिक लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ योजना की शुरुआत करेंगे। योजना के तहत प्रत्येक जनपद के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की पहचान कर उन्हें गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके।
मंत्रालय ने बताया कि समारोह के दौरान अमित शाह ‘सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा गृहमंत्री शाह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कार प्रदान करेंगे तथा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26 का वितरण भी करेंगे।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
