Home / Odisha / नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने आह्वान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने आह्वान

  •          प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की जिम्मेदारी का अहसास कराता है पृथ्वी दिवस – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमें प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

अपने संदेश में उन्होंने जोर दिया कि आज किए गए छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास भविष्य में एक संतुलित और टिकाऊ दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने की अपील की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हीटवेव के बीच अनुगूल, केन्द्रापड़ा, कोरापुट और संबलपुर जिलों में स्कूल बंद

भुवनेश्वर। भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के अनुगूल, केन्द्रापड़ा, कोरापुट और संबलपुर …