Home / Odisha / निर्यात भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़, युवाओं को जुड़ना होगा : कमल कांत साहू
KAMAL KANT SAHOO, FEIO

निर्यात भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़, युवाओं को जुड़ना होगा : कमल कांत साहू

  • विकसित ओडिशा 2036 पर आयोजित विचार गोष्ठी में युवाओं से निर्यात क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर आईएचएम में आयोजित “विकसित ओडिशा 2036” विषयक विचार गोष्ठी में निर्यात की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कमल कांत ओडिशा प्रकोष्ठ प्रमुख, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि निर्यात देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे सशक्त बनाए बिना समग्र विकास संभव नहीं है।

उन्होंने ओडिशा के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में निर्यात गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार और उद्यम के अपार अवसर प्रदान करता है। यदि युवा इस दिशा में आगे आते हैं, तो वे न केवल स्वयं को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि राज्य और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कमल कांत साहू ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण, बाजार उपलब्धता और तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है। इन योजनाओं का सही उपयोग कर युवा अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने ओडिशा की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य प्राकृतिक संसाधनों, कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प, समुद्री उत्पादों और खनिज संपदा के मामले में समृद्ध है। यदि इन क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाए, तो ओडिशा निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, पहचान निर्माण और समय पर आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “विकसित ओडिशा 2036” के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्यात क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, उद्यमियों और विशेषज्ञों ने इस दिशा में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

“ओडिशा गौरव सम्मान 2025” से नवाजा गया

इस अवसर पर कमल कांत, ओडिशा प्रकोष्ठ प्रमुख, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इण्डो एशियन टाइम्स द्वारा आयोजित श्रीजन सम्मान समारोह में उन्हें “ओडिशा गौरव सम्मान 2025” से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, निर्यातकों को सशक्त बनाने और ओडिशा की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम विकसित ओडिशा 2036 के विजन के अनुरूप राज्य को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभरा।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …