Home / Odisha / श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

  • 7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान

  • भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में इंडो एशियन टाइम्स की तरफ भुवनेश्वर स्थित आईएचएम के आडिटोरियम में आयोजित “श्रीजन सम्मान समारोह” में समाज, मीडिया, शिक्षा, उद्योग और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 7 प्रतिष्ठित पत्रकारों को “मीडिया उत्कृष्टता सम्मान – ओडिशा 2026” तथा 12 विशिष्ट हस्तियों को “ओडिशा गौरव सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष अतिथि सम्मान के अंतर्गत भुवनेश्वर के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्वों सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

मीडिया उत्कृष्टता सम्मान – ओडिशा 2026 के अंतर्गत शैलेश कुमार वर्मा, शेषनाथ राय, राजेश तिवारी, सुधाकर शाही, संतोष पांडेय, डा. समन्वय नंद) तथा अशोक पांडेय को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, ओडिशा गौरव सम्मान – 2026 के तहत संजय लाठ, सेक्रेटरी जनरल ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, विजय खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष तथा उद्योगपति,
मनीष पांडेय, सीनियर डायरेक्टर साइबर सिक्योरिटी इंफोसिस, रमाशंकर रूंगटा को रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए, इंजीनियर राज कुमार म, अध्यक्ष बिस्वास,
राम किशोर शर्मा, कॉरपोरेट ट्रेनर, कमल कांत साहू, फियो के ओडिशा प्रभारी तथा भाग्यश्री, सीएसआर एग्जीक्यूटिव, एमसीएल को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि सम्मान के तहत भुवनेश्वर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा के साथ हुआ तथा कार्यक्रम में स्वागत भाषण आईएचएम की प्राचार्य शारदा घोष ने दिया तथा मंच का संचालन मनीष पांडे ने किया कार्यक्रम के अंत में इंडसइंड टाइम्स के संस्थापक हेमंत कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (145)

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र बनेगा रोजगार का बड़ा केंद्र: शारदा घोष

विकसित ओडिशा 2036 में पर्यटन और सेवा क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर आईएचएम की प्राचार्या …