Home / Odisha / बीजद ने 72 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
बीजद ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजद की तीसरी सूची जारी

बीजद ने 72 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

  •  हिंजिली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे नवीन पटनायक

भुननेश्वर। बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के पहले चरण के प्रत्याशियों की घोषणा आज बुधवार को कर दी है। बीजद की पहली सूची में लोकसभा की नौ सीटों के साथ-साथ विधानसभा की 72 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किये गये नाम इस प्रकार हैं- विषमकटक से जगन्नाथ सारका, गुणुपुर से रघुनाथ गमांग,रायगड़ा से अनुसूया माझी, बरगढ़ से देवेश आचार्य, बिजेपुर से मंत्री श्रीमती रीता साहू, अताबिरा से पूर्व मंत्री श्रीमती स्नेहांगिनी छुरिया, भटली से पूर्व मंत्री सुशांत सिंह, जलेश्वर से मंत्री अश्विनी पात्र, बस्ता से सुभाषिनी जेना, भंडारीपोखरी से संजीव मलिक, भद्रक से पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल, बासुदेवपुर से विष्णुव्रत राउतराय, धमनगर से संजय कुमार दास, चांदबाली से व्योमकेश राय, बिंझारपुर से विधानसभा अध्यक्ष प्रमीला मल्लिक, धर्मशाला से प्रणव बलवंतराय, जाजपुर से सुजाता साहू, सुकिंदा से प्रीतिरंजन घड़ेई, ढेंकानाल से सुधीर सामल, कामाख्यानगर से मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक, परजंग से पूर्व मंत्री डा नृसिंह साहू, पल्लहड़ा से मुकेश पाल,  छेंडिपड़ा से सुशांत बेहरा को टिकट दिया गया है।

इसी तरह सोनपुर से मंत्री निरंजन पुजारी, लोइसिंहा से निहार बेहरा, पाटनागढ़ से सरोज कुमार मेहेर, बलांगीर से पूर्व सांसद कलिकेश सिंहदेव, टिटिलागढ़ से मंत्री श्रीमती टुकुनी साहू, नुआपड़ा से मंत्री राजेन्द्र ढोलकिया, उमरकोट से नवीन नायक, झरिगां से पूर्व सांसद रमेश माझी, नवरंगपुर से कौशल्या प्रधानी, डाबुगां से मनोहर रांधारी, लांजीगढ़ से प्रदीप दिशारी, जूनागढ़ से पूर्व मंत्री कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र को टिकट दिया गया है।

इसी तरह धर्मगढ़ से पुष्पेन्द्र सिंहदेव, भवानीपाटणा से ललिता नायक, जी उदयगिरि से सालुगा प्रधान, कंटामाल से महीधर राणा, बौध से मंत्री प्रदीप अमात, बड़ंबा से देवी प्रसाद मिश्र, बांकी से देवीरंजन त्रिपाठी, आठगढ़ से मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, कटक चौद्वार से सौभिक विश्वाल के नाम की घोषणा की गई है।

इसी तरह निआली से डा प्रमोद मल्लिक, कटक सदर से चंद्र सारथी बेहरा,  पाटकुरा से अरविंद महापात्र, आली से मंत्री प्रताप केशरीदेव, महाकालपड़ा से मंत्री अतनु सव्यसाची नायक, पुरी से सुनील मोहंती, ब्रह्मगिरि से उमा सामंतराय, सत्यवादी से संजय दासवर्मा, पिपिलि से रुद्र महारथी,  जटनी से विभुति बलबंत राय, रणपुर से सत्यनारायण प्रधान, दशपल्ला से रमेश बेहरा, नयागढ़ से पूर्व मंत्री अरुण साहू,  भंजनगर से मंत्री विक्रम केसरी आरुख, गोपालपुर से विक्रम पंडा, दिग्गपहंडी से विप्लव पात्र, पोलसरा से पूर्व मंत्री श्रीकांत साहू, कविसूर्यनगर से श्रीमती लतिका प्रधान, सोरोडा से संघमित्रा स्वाईं, हिंजिली से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, छत्रपुर से सुभाष बेहरा,  चिकिटी से चिन्मयानंद श्रीरुप देव, कोटपाड़ से चंद्रशेखर माझी, कोरापुट से रघुराम पडाल, मालकानगिरि से मानस माडकामी, घसिपुरा से बद्रीनारायण पात्र, पाटणा सीट से जगन्नाथ नायक के नाम शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद को वोट करने का मतलब पांडियन को सत्ता में लाना – भाजपा

कहा-पांडियन को सत्ता देने के लिए नवीन दो सीटों से लड़ रहे हैं चुनाव भुवनेश्वर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *