Home / National / नैनीताल में जौरासी खैरना के पास खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत
नैनीताल

नैनीताल में जौरासी खैरना के पास खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत

नैनीताल। नैनीताल जिले में जौरासी खैरना के पास बोलेरो के खाई में गिरने से छह लोगों में से एक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने पांचों घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस को बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना प्रातः चार बजकर 12 मिनट पर दी गई।

इस सूचना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी रेस्क्यू किया। नैनीताल जिले में जौरासी खैरना के पास दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में छह लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

इस खबर को भी पढ़ेंः-बस में भी मैं कुलदीप की गेंदबाजी का अध्ययन कर रहा था: तेजा निदामानुरु

रेस्क्यू टीम ने बाकी पांच घायलों को करीब के अस्पताल पहुंचाया। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। घायलों में सूरज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, संतोष मेहर निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, हरीश कुमार निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

Share this news

About admin

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …