बालेश्वर। बालेश्वर के जिलाधिकारी सूर्यवंशी मयूर विकास एवं उपजिलाधिकारी शिव मालव्य ने जलेश्वर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की।
अधिकारियों ने घर-घर जाकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों की समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रशासन की ओर से राहत सहायता प्राप्त कर चुके लोगों से भी फीडबैक लिया गया और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
दौरे के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में आगामी राहत, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं लोगों के सुझाव भी एकत्र किए गए। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
