-
उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना हुई
भुवनेश्वर। सरदारशहर निवासी एवं भुवनेश्वर प्रवासी वरिष्ठ श्रावक डूंगरमल बैद की 13 की तपस्या के उपलक्ष्य में उनके निवास स्थान पर तप अनुमोदना एवं तप संपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन संस्कार विधि के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर तपस्वी के तप की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम में समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर बैद की तपस्या के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में सभा मंत्री वीरेन्द्र बेताला, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला सेठिया एवं तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष जीतेन्द्र बैद ने तपस्वी की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
जैन संस्कारक विशाल दुग्गड़ द्वारा जैन संस्कार विधि के अनुरूप विधिवत् तप संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर सभा, महिला मंडल एवं परिषद् की ओर से मंगल भावना यंत्र एवं शॉल भेंट कर तपस्वी श्री डूंगरमल जी बैद का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
तपस्वी की तपस्या की सराहना करते हुए सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक उन्नति एवं निरंतर आत्मकल्याण की मंगलकामना की। अंत में सामूहिक मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
