भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री की साप्ताहिक ‘जन शिकायत सुनवाई’ आगामी सोमवार, 31 अगस्त को आयोजित नहीं होगी। मुख्यमंत्री के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उस दिन जन शिकायत सुनवाई स्थगित रहेगी।
सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से शनिवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन शिकायत सुनवाई की अगली तारीख की जानकारी जनता को समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों के जरिए दी जाएगी।
विभाग ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे अगली जन शिकायत सुनवाई की तारीख और कार्यक्रम से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
