भुवनेश्वर । 17वीं ओडिशा विधानसभा का सातवां सत्र 22 सितंबर से शुरू होकर 03 अक्टूबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी बैठकों के अस्थायी कैलेंडर के अनुसार, मानसून सत्र के दौरान कुल नौ कार्यदिवस होंगे। इस अवधि में एक अवकाश और दो ‘नो मीटिंग डे’ निर्धारित किए गए हैं।
अस्थायी कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा की कार्यवाही 22 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को सरकारी कामकाज होगा। 25 सितंबर को निजी सदस्यों के कार्य के लिए निर्धारित किया गया है। इस दिन निजी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
विधानसभा में 26 और 27 सितंबर को बैठक नहीं होगी। इसके बाद 28 सितंबर से सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी। 28, 29 और 30 सितंबर तथा 01 अक्टूबर को सरकारी कामकाज के लिए बैठकें निर्धारित की गई हैं। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विधानसभा में अवकाश रहेगा। इसके बाद 03 अक्टूबर को मानसून सत्र का समापन होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
