Home / Odisha / ओडिशा में बनेगी नई पार्टी, नाराज नेताओं की शुरू होगी नई सियासत
MUKIM ओडिशा में बनेगी नई पार्टी, नाराज नेताओं शुरू होगी नई सियासत

ओडिशा में बनेगी नई पार्टी, नाराज नेताओं की शुरू होगी नई सियासत

  • कांग्रेस से निष्कासित मोहम्मद मुकीम बनाएंगे पार्टी

  • 12 जनवरी से ओडिशा में नई राजनीतिक की शुरू होगी औपचारिक तैयारी

  • एक नए अध्याय की शुरुआत करने का संकेत दिया

भुवनेश्वर।  ओडिशा में नई पार्टी बनेगी  और नाराज नेताओं नई सियासत शुरू होने जा रही है। कांग्रेस से निष्कासित कटक के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम ने ओडिशा की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करने का संकेत दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य में एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के गठन की औपचारिक प्रक्रिया 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस से शुरू की जाएगी। पार्टी का औपचारिक शुभारंभ मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है।

युवा नेतृत्व रहेगा पार्टी की प्राथमिकता

एक स्थानीय चैनल से बातचीत में मुकीम ने कहा कि प्रस्तावित पार्टी में युवा नेतृत्व को विशेष महत्व दिया जाएगा। खास तौर पर ओडिशा के तटीय जिलों से जुड़े युवाओं को आगे लाने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में युवाओं की आवाज को मजबूत करने और उन्हें नेतृत्व की भूमिका में लाने की जरूरत है।

ओडिशा केंद्रित मुद्दों पर होगा फोकस

मुकीम ने स्पष्ट किया कि नई पार्टी ओडिशा से जुड़े स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित होगी। उनका कहना है कि राज्य में बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के वर्चस्व के बीच एक राजनीतिक खालीपन है, जिसे भरने के लिए यह नया मंच तैयार किया जा रहा है।

कई दलों के असंतुष्ट नेता संपर्क में

पूर्व विधायक ने दावा किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई असंतुष्ट नेता, विशेषकर बीजद और कांग्रेस से, उनके संपर्क में हैं और नई पार्टी से जुड़ने के इच्छुक हैं। इसके अलावा कुछ युवा डॉक्टरों और पेशेवर वर्ग से भी बातचीत चल रही है।

पार्टी का नाम तय नहीं

मुकीम ने बताया कि नई पार्टी का नाम अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, पार्टी के नाम में कांग्रेस की राजनीतिक विरासत से जुड़ा कोई संदर्भ रखने पर विचार किया जा रहा है। नाम को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर परामर्श चल रहा है, जिसमें ज्योतिषीय सलाह भी शामिल है।

15 दिसंबर को कांग्रेस से हुआ था निष्कासन

गौरतलब है कि मोहम्मद मुकीम को 15 दिसंबर 2025 को ओडिशा कांग्रेस से निष्कासित किया गया था। उन पर पार्टी अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे थे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

बेटी सोफिया फिरदौस के राजनीतिक भविष्य पर सफाई

अपनी बेटी और बारबाटी-कटक से मौजूदा कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर पूछे गए सवाल पर मुकीम ने कहा कि उन्होंने इस विषय में उनसे कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला स्वयं करेंगी, मैं इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करूंगा।

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह नई पार्टी आकार लेती है तो तटीय ओडिशा में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। खासकर युवा वर्ग और असंतुष्ट नेताओं के जुड़ने से राज्य की राजनीति में एक नई धारा उभरने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें-ओडिशा सरकार का बीएड को लेकर बड़ा फैसला

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …